आज सुबह एक्टर गोविंदा के साथ बड़ा हादसा हो गया है। एक्टर गोविंदा को गोली लगने के कारण जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दरअसल, वे अपनी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे। उस वक्त उनसे मिस-फायर हो गया. गलती से गोली उनके पैर में जाकर लग गई। उन्हें जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे कहीं बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे। मगर अपनी गोली से जख्मी हो गए।
एक्टर को खुद की लाइसेंस रिवॉल्वर से गोली लगी है। आज 1 अक्टूबर मंगलवार की सुबह एक्टर को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई पुलिस की जानकारी के मुताबिक, एक्टर को घायल होने के तुरंत बाद अस्पताल ले जाया गया था। एक्टर CRITI केयर में हैं। फिलहाल एक्टर की हालत खतरे से बाहर है।
Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : sandi.1976.20@gmail.com