प्रमाणपत्र वितरण के साथ निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण का समापन

Spread the love

गजा विकास खंड चम्बा के नगर पंचायत गजा मे सेवा टी एच डी सी के वित्तीय मार्गदर्शन में हितायु लोक कल्याण समिति नागणी द्वारा संचालित 04 माह के निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र गजा का सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर समापन किया गया।

मुख्य अतिथि गजा नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने प्रमाण पत्र वितरण के बाद प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के समय मे बच्चों के लिए तकनीक से जुड़ी रोजगार परक शिक्षा अत्यंत आवश्यक है, कहा कि सभी युवक युवतियों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद भविष्य में रोजगार की सम्भावनाओं को तलाशना है, यह प्रशिक्षण बहुत उपयोगी व लाभदायक है। हितायु लोक कल्याण समिति के सचिव दिवाकर पैन्यूली ने कहा कि निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण मे गजा व निकटवर्ती क्षेत्रों के 35 युवाओं ने प्रशिक्षण लिया है।

4 माह का प्रशिक्षण लेने के बाद प्रशिक्षणार्थियों मे आत्मविश्वास दिखा, प्रशिक्षणार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रशिक्षण की समय लगभग एक साल होना चाहिए ताकि सम्पूर्ण जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में गजा क्षेत्र में अन्य प्रशिक्षण भी चलाये जाने चाहिए।

इस अवसर पर प्रेम सिंह चौहान, डी पी उनियाल, पूर्व प्रधान मान सिंह चौहान, प्रधान बिरेंद्र चौहान, प्रशिक्षक शिव प्रकाश पंत, व दीपिका, निकिता, निशा, उषा कोमल, राखी, विवेक कोठारी, किरन, आंचल, मीनू आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *