पी.एम. श्री रा. इंटर कॉलेज तरपालीसैण के छात्र-छात्राओं ने किया व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी का शैक्षणिक भ्रमण

Spread the love

पैठाणी, पौड़ी गढ़वाल: आज दिनाक 19 फरवरी 2026 को पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज तरपालीसैण, पौड़ी गढ़वाल के 86 छात्रों के दल ने अपने समर्पित शिक्षकों की टीम के साथ राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय, बनास, पैठाणी पौड़ी गढ़वाल का भ्रमण किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में तथा प्रभारी प्राचार्य डॉ. कुमार गौरव जैन की गरिमामय उपस्थिति में स्कूली छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी दी गई।

महाविद्यालय के आईक्यूएसी सेल के तत्वाधान में नमामि गंगे इकाई एवं करियर काउंसलिंग समिति द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में कक्षा 6, 7 एवं 8 के लगभग 86 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. कुमार गौरव जैन ने छात्र-छात्राओं का उचित मार्गदर्शन करते हुए इस तरह के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से जुड़ने का आह्वान किया।

इस दौरान महाविद्यालय में कार्यक्रम संयोजक डॉ. खिलाप सिंह (प्रभारी गणित विभाग) ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न गतिविधियों की संपूर्ण जानकारी दी । असिस्टेंट प्रोफेसर एवं मीडिया प्रभारी डॉ. प्रकाश फोंदणी (प्रभारी वनस्पति विज्ञान) ने विद्यार्थियों को करियर चयन की विभिन्न तकनीकों एवं प्रभावी तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि सही समय पर लिया गया निर्णय एवं उचित मार्गदर्शन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है।

वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. दिनेश रावत असिस्टेंट प्रोफेसर (प्रभारी बीबीए विभाग) ने विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों से अवगत कराया तथा यह समझाया कि किस प्रकार छात्र अपनी रुचियों, क्षमताओं और व्यक्तित्व के आधार पर अपने लिए उपयुक्त करियर पथ का चयन कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने महाविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की भी जानकारी प्रदान की।

असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आलोक कंडारी (प्रभारी भौतिक विज्ञान) ने प्रयोगात्मक तरीके से छात्र-छात्राओं को भौतिक विज्ञान बेसिक जानकारी दी।
असिस्टेंट प्रोफेसर बीसीए विभाग डॉ. सतवीर ने कंप्यूटर लैब का भ्रमण कराते हुए कहा कि हमे सही समय पर सही करियर का चयन करना चाहिए।
करियर काउंसलिंग समिति का नेतृत्व करते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर बीबीए डॉ. कल्पना रावत ने महाविद्यालय में उपलब्ध पारंपरिक एवं प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. उर्वशी असिस्टेंट प्रोफेसर (प्रभारी जंतु विज्ञान) ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से प्रश्न पूछे तथा करियर से संबंधित अपनी अनेक शंकाओं का समाधान प्राप्त किया।
सेमिनार के बाद विद्यार्थियों को कॉलेज का भ्रमण कराया गया जिसमे स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, कम्प्यूटर लैब, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान प्रयोगशालाओं जिसमे सोलर पैनल, इंस्ट्रूमेंट, ग्लासवेयर, स्पेसिमेन, माइक्रोस्कोप में स्लाइड दिखाई गई जो कि बच्चो के लिए बेहद आकर्षण का केंद्र रहा। योग प्रशिक्षक भास्करानंद मिश्रा जी ने छात्र-छात्राओं के लिए योग सत्र का आयोजन भी किया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना एवं भविष्य की तैयारी के लिए प्रेरित करना था।
इस अवसर स्कूल के सम्मानित अध्यापको एवं अध्यापिकाओं के साथ-साथ महाविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में प्रवीन, नीरज, भूपेंद्र, पल्लव, अनूप, आशीष, राहुल, गांधी रावत, प्रदीप, मनवर, भोपाल, जसवंत, वीरेंद्र, अर्चना, सीमा देवी, ट्विंकल, मीना सहित अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *