प्रेरणा उत्सव–2026: पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पौखाल टिहरी गढ़वाल में प्रेरणा उत्सव–2026 के द्वितीय चरण का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय सौरखण्ड, राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटरमीडिएट विद्यालय डांगचौरा, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज पौखाल, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मलेथा एवं जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विद्यार्थियों ने “मेरे सपनों का भारत” एवं “विकसित भारत 2047” विषय पर कला, कहानी लेखन एवं निबंध लेखन के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रस्तुत की। कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, इस कार्यक्रम में श्री नीरज मौर्य, सुश्री स्वाति पटेल, सुश्री पल्लवी, श्री आलोक यादव, श्रीमती रितु, श्री राहुल भट्ट सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
