नवोदय विद्यालय, पौखाल में कृषि मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन

Spread the love

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पौखाल, टिहरी गढ़वाल में 20 फरवरी 2026 को कृषि एवं वानिकी क्षेत्र में कैरियर मार्गदर्शन हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. राजेन्द्र सिंह बाली, सहायक प्राध्यापक, वानिकी महाविद्यालय, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय (रानीचौरी परिसर) ने छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रमों एवं कृषि क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम दो सत्रों में सम्पन्न हुआ। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे। उप- प्राचार्य महोदय ने इसे छात्रों के भविष्य के लिए उपयोगी बताया। संचालन श्री मनीष कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती अर्चना सिंह ने किया। कार्यक्रम में श्री आलोक यादव, श्री रामकेश, श्री नीरज मौर्य एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ भी उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभदायक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *