नरेंद्र नगर: छोटे बच्चों की बड़ी उडान, सपनों की उड़ान मे बच्चों ने दिखाया दमखम

Spread the love

नरेंद्र नगर विकास खंड के न्याय पंचायत मणगांव के विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं की सपनों की उड़ान कार्यक्रम राजकीय प्राथमिक विद्यालय पोखरी मे आयोजित किया गया,

संकुल के पूर्व समन्वयक देवेंद्र सिंह नेगी व सी आर पी समन्वयक कु. मीनाक्षी राणा की संयुक्त अध्यक्षता में समपन्न हुआ,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पोखरी विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुशीला पंवार रही विभिन्न प्रतियोगिताओं का मंच संचालन शिक्षक जगत सिंह असवाल शिक्षक जूनियर हाई स्कूल पेंदार्स ने किया,

कार्यक्रम समापन पर सभी प्रतियोगिताओं में स्थान पाने वाले सभी प्रतिभागियों / विद्यालयों की घोषणा की गई, विजयी छात्र छात्राओं को पुरुष्कार प्रदान किए गए। कुर्सी दौड़ में राजकीय जूनियर स्कूल पेंदार्स प्रथम, मीना पयाल व मीना विजल्वाण द्वितीय,एवं तीसरे स्थान पर प्राथमिक विद्यालय खगसाण रहे, लोक गायन / लोक नृत्य मे जूनियर पेंदार्स प्रथम, जूनियर जखोली दूसरे व प्राथमिक लवा तीसरे स्थान पर रहे, रैम्प वाक मे प्रथम स्थान पेंदार्स, द्वितीय जखोली व तीसरा स्थान प्राथमिक विद्यालय खगसाण ने प्राप्त किया,

राजकीय जूनियर विद्यालय पेंदार्स आल ओवर चैंपियन रहा, इस अवसर पर निर्णायकों मे सी एम फोंदणी, भागवती कोटनाला, मधु पंवार, उषा विजल्वाण,

सौंपा तनवार, हेमलता खंडूरी, सुमित्रा देवी तथा अभिभावकों मे श्रीमती मीना पयाल, मीना विजल्वाण, आशा देवी, लक्ष्मी देवी सुरजा देवी, रजनी देवी कु आरुषि, आइसा, विधि आदि ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम में प्रतिभाग भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *