गजा : नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र में नगरपंचायत गजा निवासियों के लिए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने 2946.23 करोड़ रुपए की पंपिंग पेयजल योजना स्वीकृत कराई है।
इस योजना के बन जाने पर नगर पंचायत गजा निवासियों को पेयजलापूर्ति की समस्या से निजात मिल जाएगी।
नगर पंचायत गजा की निवर्तमान अध्यक्ष मीना खाती ने बताया कि निकटवर्ती गांवों का मध्य स्थान होने एवं नगर पंचायत बन जाने के बाद दिन प्रतिदिन आबादी बढ़ रही है जिसके कारण पेयजलापूर्ति की समस्या को देखते हुए उन्होंने उत्तराखंड सरकार को पंपिंग पेयजल योजना स्वीकृत करने के लिए प्रस्ताव भेजा था।
इसके लिए प्राक्कलन तैयार किया गया तथा क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के प्रयासों से हेंवलनदी के बेमुंडा ( जाजल) से 2946.23 करोड़ रुपए की पेयजल पंपिंग योजना स्वीकृत हो चुकी है।
इस योजना के लिए सुपरिटेंडेंट उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम के द्वारा निविदा भी आमंत्रित की गई है, अक्टूबर माह में निविदा खुलने के बाद कार्य प्रारंभ हो जायेगा, राजेंद्र सिंह खाती जनपदीय वरिष्ठ पदाधिकारी सेवा भारती ने कहा कि शीघ्र ही कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल इस योजना का शिलान्यास करेंगे , उन्होंने कहा कि नगर पंचायत गजा निवासियों के लिए यह नव रात्र पर्व पर सौगात दी गई है।
आपको बताते चलें कि केंद्र व प्रदेश सरकार के सहयोग से स्वीकृत इस पंपिंग योजना में मुख्य टैंक के बाद तीन टैंक फलसारी डांडा सिंगियातोक, व जयकोट डांडा एवं कटकधार तोक में बनाये जाने हैं , योजना बन जाने के बाद आगामी 50 सालों तक पानी की कोई किल्लत नहीं होगी।
पमपिंग योजना स्वीकृत करने पर भाजपा के जिला मंत्री गजेन्द्र सिंह खाती, मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत, समाजसेवी दिनेश प्रसाद उनियाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष कांता सजवाण, व्यापार सभा अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान,विजय तड़ियाल, उम्मेद सिंह पयाल, आनन्द सिंह खाती, ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल व निवर्तमान अध्यक्ष मीना खाती का आभार जताया है।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com