नगर पंचायत गजा मे विकास की असीम संभावनाएं – सुबोध उनियाल

Spread the love

उत्तराखंड : नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि नगर पंचायत गजा मे विकास की असीम सम्भावनाएँ हैं भविष्य में निकटवर्ती गांवो को मिलाकर नगर पालिका बनायी जा सकती हैं,छोटे छोटे कस्बों का नगरीकरण होगा तो पलायन रुकेगा।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल गजा मे नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं सभासदों के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए,कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह निरंतर प्रयास करते रहेंगे, नव निर्वाचित अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान व सभासदों राजेन्द्र सिंह चौहान, जसवंत सिंह चौहान, श्रीमती रंजना चौहान व श्रीमती जमुना देवी को उपजिलाधिकारी नरेंद्र नगर देवेंद्र सिंह नेगी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई,।

शपथग्रहण के बाद अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने अपने सम्बोधन मे मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल सहित सभी अतिथियों व नगर पंचायत गजा की जनता एवं समारोह में शिरकत करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपना पूरा समय यहाँ के विकास कार्यों के लिए समर्पित करते हैं।

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के विकास कार्यों के लिए दलगत राजनीति से हटकर वह अपने सभासदों के अलावा निवर्तमान अध्यक्ष, निवर्तमान सभासदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व यहाँ की जनता का सहयोग लेते रहेंगे, कहा कि गजा मे लोक निर्माण विभाग व अन्य विभागों के सब डिबिजन स्तरीय कार्यालय खोलने के लिए प्रयास करते रहेंगे,नव निर्वाचित अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने कहा कि वह अपनी कैबिनेट की बैठक में घोषणापत्र में किए गए वायदों के लिए प्रस्ताव पारित करते हुए उनकी स्वीकृति के लिए कृतसंकल्प रहेंगे।

कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं व पेयजल उपलब्ध कराने के साथ ही दुकानों के आबंटन की कार्यवाही शीघ्र की जायेगी,शपथग्रहण समारोह में आये लोगों के लिए गढ भोज भड्डू की दाल व भात का आयोजन किया गया है।

जिसमें हजारों लोगों ने रसोइया के हाथों से बने भोजन का स्वाद लिया,समारोह को प्रशासक फकोट राजेन्द्र सिंह भंडारी, मंडी समिति निवर्तमान अध्यक्ष बीर सिंह रावत, प्रशासक चम्बा ब्लॉक श्रीमती शिवानी विष्ट , रिटायर कर्नल मूर्ति सिंह सजवाण,व्यापार सभा अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान,निवर्तमान सभासद सुनील चौहान, टंखी सिंह नेगी ने सम्बोधित किया।

इस अवसर पर सूरज सिंह राणा पूर्व नगर पालिका अध्य्क्ष चम्बा, नरेंद्र रमोला, साहब सिंह सजवाण, अनिल भंडारी,अधिशासी अधिकारी रोहित परमार, तहसीलदार विनोद तिवारी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य उषा चौहान,राजेश गैरोला,सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *