नकोट महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ राजराजेश्वरी माँ के आह्वान के साथ हुआ

Spread the love

विकास खंड चम्बा के नकोट मखलोगी मे आयोजित प्रथम महोत्सव का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै, नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, व जेष्ठ प्रमुख संजय मैठाणी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत लोक गायक मंगलेश डंगवाल व टीम ने मां राजराजेश्वरी के गीत के साथ किया, उसके बाद लोक गायक मंगलेश डंगवाल ने मैगा महादेव, सेरा गाँव की बांद, माँ नंदा, तीलू रौतेली चल सैल्यानी घुम्योला, सहित कई अन्य गढवाली लोक गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर किया, मेला स्थल पर दर्शक देर शाम तक डटे रहे और गढवाली गीतों की मांग करते रहे,

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै ने अपने सम्बोधन मे कहा कि देव भूमि लोक परम्पराओं, लोक गाथाओं के लिए जाना जाता है अपनी संस्कृति व विरासत को संजोये रखने के लिए थौल मेलों का आयोजन होना चाहिए, इससे सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है,पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै ने मेला आयोजकों की सराहना की, नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान व चम्बा ब्लॉक जेष्ठ प्रमुख संजय मैठाणी ने कहा कि सांस्कृतिक धरोहर जीवंत रखने का दायित्व युवाओं का है। अपनी बोली , भाषा, संस्कृति, थौल मेलों से ही आगे बढेगी,मुख्य अतिथि व अतिथियों का मेला समिति की संयोजक कनिष्ठ प्रमुख सरोज मखलोगा,व समिति के युद्ध बीर सिंह मखलोगा, जगबीर सिंह रावत, कुलदीप सिंह मखलोगा, पुरुषोत्तम उनियाल, कुशला नंद उनियाल,ने माल्यार्पण, शाल ओढाकर, स्मृति चिन्ह्, स्वागत किया.

इस अवसर पर नगर पंचायत गजा सभासद श्रीमती रंजना चौहान, भाजपा महिला मोर्चा गजा मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका चौहान का भी मेला समिति ने स्वागत किया, कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार बलबीर नेगी, व प्रधान बिरेंद्र चौहान, सदस्य क्षेत्र पंचायत राहुल कुठ्ठी, देवेंद्र रावत एवं बिक्रम सिंह रावत, सहित सैकड़ों महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *