नंदानगर महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेल दिवस आयोजित

Spread the love

नंदानगर महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेल दिवस

कल दिनांक 30मार्च 2026 को शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर, चमोली में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को नंदानगर के डेनबगढ़ फील्ड में आयोजित किया गया ।

प्रथम दिवस में महिला सौ मीटर रेस में प्रथम स्थान दीक्षा, द्वितीय स्थान बबीता और तृतीय स्थान भावना ने प्राप्त किया। दो सौ मीटर महिला दौड़ में दीक्षा ने पहला, भावना ने दूसरा और करीना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।

800 मीटर महिला रेस में प्रथम स्थान बबीता,दूसरा स्थान उर्मिला और अनिशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष 1600 मीटर दौड़ में रोहित ने प्रथम, भुवन ने दूसरा और तीसरा स्थान नितिश ने प्राप्त किया। पुरुष दो सौ मीटर रेस में पहला स्थान नैन सिंह, दूसरा स्थान रोहित और तीसरा स्थान भुवन ने प्राप्त किया ।

महिला लंबी कूद में दीक्षा ने प्रथम स्थान,कनिका ने द्वितीय स्थान और बबीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष लंबी कूद में पहला स्थान नैन सिंह,दूसरा स्थान नितिश और तीसरा स्थान प्रेम सिंह का रहा। हाई जंप महिला में पहला स्थान दीक्षा, द्वितीय स्थान अनिशा और तृतीय स्थान बबीता का रहा है ।

पुरुष हाई जंप पहला स्थान नैन सिंह ने,भुवन ने दूसरा और नितिश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।महिला गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीप्ति, द्वितीय स्थान अनिशा और तीसरा स्थान दीक्षा ने प्राप्त किया। पुरुष गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रेम सिंह,दूसरा स्थान नैन सिंह और रोहित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । भाला फेंक महिला में प्रथम स्थान अनिशा ने और पुरुष में रोहित ने प्राप्त किया ।

रिले रेस में प्रथम स्थान दीक्षा,करीना,नैन और संदीप की टीम ने प्राप्त किया।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा के निर्देशन में पहला दिन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ दीपक कुमार, डॉ दीपा,डॉ आशु रॉलेट, योगा ट्रेनर नीलम,एवं सभी कर्मचारीगण के सहयोग से कार्यक्रम का प्रथम दिवस सफलतापूर्वक समाप्त हुआ। महाविद्यालय के छात्रों ने अपनी उपस्थिति से प्रोग्राम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *