धनौरी पी.जी. कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का पर्व

Spread the love

महाविद्यालय धनौरी (P.G. College), हरिद्वार में होली का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० डॉ० विजय कुमार, समस्त सहायक आचार्य गण, कर्मचारी गण एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनके माध्यम से होली के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। प्राचार्य प्रो० डॉ० विजय कुमार जी ने अपने संबोधन में होली के विषय में चर्चा करते हुए सभी को आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।

इस भव्य कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन सुश्री मोनिका रानी एवं श्री अंकित कोहली द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। आयोजन के अंत में समिति की प्रभारी डॉ० करिश्मा तोमर ने सफल कार्यक्रम के लिए सभी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर समिति की सह-प्रभारी एवं अन्य सदस्य डॉ० श्वेता, डॉ० राखी बालियान, डॉ० प्रीति राठौर, डॉ० रोमा, डॉ० किरन, डॉ० मीनाक्षी एवं डॉ० नीतू रानी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

महाविद्यालय के सभी सहायक आचार्य और कर्मचारी ने भी इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और इसे सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *