दिनांक 23 फरवरी 2026 को धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी द्वारा इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स – एशियन फिजिक्स ओलंपियाड (IAPT–APhO) के सहयोग से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में विज्ञान जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा तथा नवाचार की भावना का विकास करना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आदेश कुमार (सचिव, धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी), विशिष्ट अतिथि डॉ. इवांशु सैनी (निदेशक, पीवीसी ग्रुप ऑफ कॉलेज) रहे। कार्यक्रम का आयोजन संयोजक डॉ. संदीप कुमार द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।
मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ)विजय कुमार, डॉ. अलका सैनी तथा संयोजक डॉ. संदीप कुमार द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में विज्ञान को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
महाविद्यालय प्राचार्य ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने तथा अर्जित ज्ञान को व्यवहार में उतारने का संदेश दिया एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।
विज्ञान जागरूकता सप्ताह के संयोजक ने साप्ताहिक प्रतियोगिताओं की विस्तृत जानकारी देते हुए क्वांटम कंप्यूटिंग के महत्व तथा भौतिकी के क्षेत्र में प्रदान किए जाने वाले नोबेल पुरस्कार का उल्लेख किया तथा छात्रों को अनुसंधान एवं नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञान जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जंतु विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. राखी बलियान एवं विभाग के सभी सदस्यों के समन्वय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी एवं पृथ्वी सिंह ग्रुप ऑफ कॉलेज के लगभग 65 छात्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का संचालन भौतिकी विभाग की सहायक आचार्या श्रीमती मोनिका मित्तल एवं डॉ. कुमुद चौधरी द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के सभी सहायक आचार्यों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
