धनौरी पी.जी. कॉलेज के शिक्षा विभाग द्वारा बी.ए. षष्ठम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का डी.आई.ई.टी. रुड़की में शैक्षिक भ्रमण एवं व्यावसायिक निर्देशन कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

दिनांक 08 अप्रैल 2026 को धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी (हरिद्वार) के शिक्षा विभाग द्वारा बी.ए. षष्ठम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. अलका सैनी के नेतृत्व में विद्यार्थियों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डी.आई.ई.टी.), रुड़की ले जाया गया।

इस अवसर पर डी.आई.ई.टी. रुड़की में व्यावसायिक निर्देशन एवं परामर्श विषय पर एक व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. अनीता नेगी एवं डॉ. राजीव आर्या द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों, रोजगार के अवसरों एवं वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक परिवेश के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को उनकी रुचि एवं योग्यता के अनुसार मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

डॉ. अलका सैनी ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।

अंत में प्राचार्य प्रो. डॉ. विजय कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए उपयोगी होते हैं और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा विद्यार्थियों ने इसे ज्ञानवर्धक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *