डॉ.पी.द. ब. हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के रसायन विज्ञान विभाग में रसायन विज्ञान विभागीय परिषद सत्र 2025 -26 के तत्वधान में दिनांक फरवरी 23 व 24 , 2026 को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों जैसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए आई) के अवसर या चुनौतियां, हरित रसायन (ग्रीन केमिस्ट्री), व जैव विविधता पर प्लास्टिक का प्रभाव आदि विषयों पर कई कार्यक्रम जैसे वाद-विवाद प्रतियोगिता , पोस्टर प्रतियोगिता, व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे रसायन विज्ञान विषय के स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत लगभग 64 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर रसायन विज्ञान विभागीय परिषद के कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुरेश कुमार ने कहा है कि इस प्रकार के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में छात्रों को प्रतिभाग करना चाहिए क्योंकि अपनी प्रतिभाओं को निखारने का यह सर्वोत्तम मंच है।इस अवसर पर रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अभिषेक गोयल ने प्रभारी प्राचार्या प्रोफेसर डॉ वसंतिका कश्यप सहित निर्णायक मंडल सभी के सदस्यों का स्वागत किया तथा छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस तरह के वैज्ञानिक विभागीय कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने से छात्रों में वैज्ञानिक सोच एवं तर्किक नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
इस अवसर पर रसायन विभाग के डॉ. रंजना सिंह, डॉ. भुवनेश कुमार आदि ने विशेष रुप से सहयोग प्रदान किया। इन विभिन्न प्रतियोगियों में निर्णायक मंडल के सदस्यों के रूप में प्रोफेसर डॉ. आदेश कुमार, डॉ हिमांशु, डॉ. पवन भट्ट , डॉ. भुवनेश कुमार आदि ने निर्णायक जज की भूमिका निभाई तथा प्रतिभागी छात्रों को सम्बोधित व प्रोत्साहित किया।
इन तीनों प्रतियोगिताओं में आकांक्षा जखमोला, सोनाली तथा देवाशीष रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, दीपक सिंह नेगी, कुमारी एंजेला एवं विषभ कुमार शाह द्वितीय स्थान पर रहे तथा सुहानी नेगी, हर्षवर्धन व आयुष शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
दो दिन तक चली प्रतियोगिताओं के समापन के अवसर पर रसायन विज्ञान विभागीय परिषद के संयोजक डॉ सुरेश कुमार द्वारा विभागीय परिषद के सभी सदस्यों सहित व कार्यक्रम में सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
