डॉ. नेहा प्रधान सामर्थ्य राजस्थान गौरव सम्मान से सम्मानित

Spread the love

झालावाड़ की प्रतिष्ठित संस्था सामर्थ्य सेवा संस्थान द्वारा शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सहायक आचार्य डॉ नेहा प्रधान को ‘‘राजस्थान गौरव अवार्ड 2026’’ से सम्मानित किया गया।
आज झालरापाटन के गीतांजलि होटल में आयोजित समारोह में सामर्थ्य ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड के साथ ही नई श्रेणी के पुरस्कार सामर्थ्य राजस्थान गौरव सम्मान 2026 का प्रथम बार आयोजन किया गया। इस हेतु राजस्थान से विभिन्न श्रेणियों में आवेदन आमंत्रित किए गए। इस सम्मान के लिए राज्य की 45 प्रतिभाओं का चयन किया गया। आज आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि हिजहाइनेस महाराज राणा श्री चन्द्रजीत सिंह जी, जिला कलेक्टर झालावाड़ श्री अजय सिंह राठौड़, अति. वि.अतिथि आईपीएस श्री अमित कुमार ,उपवनसंरक्षक श्री सागर पंवार, और राज्य के विभिन्न गणमान्य नागरिक आमंत्रित थे।
सामर्थ्य सेवा संस्थान के संस्थापक डॉ. राम जी चंद्रवाल ने बताया कि यह संस्था दिव्यांगों के लिए कार्य करती है लेकिन इस वर्ष से राजस्थान के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किए जाने का कार्य आरम्भ किया गया है। इसी क्रम में डॉ. नेहा प्रधान को हाड़ौती के क्षेत्र में साहित्यिक लेखन कार्य कर इतिहास पटल पर लाने के प्रयासों के लिए चयनित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *