जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल में गाइडेंस एंड काउंसलिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन

Spread the love

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल टिहरी गढ़वाल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु गाइडेंस एंड काउंसलिंग के दो सत्रों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. रितु मिश्रा, सहायक प्रोफेसर, समाज कार्य विभाग, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय रहीं।
अपने प्रेरणादायक संबोधन में डॉ. मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को लैंगिक संवेदीकरण, कैरियर काउंसलिंग तथा समाज कार्य के क्षेत्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समाज कार्य न केवल एक सशक्त कैरियर विकल्प है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रभावी माध्यम भी है। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
उप-प्राचार्य महोदय ने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी एवं प्रेरणादायक रहा तथा ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन पर बल दिया।
कार्यक्रम का संचालन श्री मनीष कुमार द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती अर्चना सिंह ने किया। इस अवसर पर श्रीमती पूनम शर्मा, श्रीमती जया सुंदरियाल, श्रीमती कुलविंदर कौर, श्री द्रोण गौतम, श्री अंकित रावत, श्री रामकेश, श्री लोकेश चोपड़ा सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक एवं सराहनीय बताया। विद्यालय परिवार ने मुख्य वक्ता के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *