हरिद्वार: रुड़की एवं हरिद्वार से 65 कर्मचारियों ने उत्तराखंड जल संस्थान संगठन की सदस्यता से छोड़ उत्तराखंड जल संस्थान महासंघ की सदस्यता ग्रहण की।
जनपद हरिद्वार के 65 कर्मचारियों ने आज उत्तराखंड जल संस्थान संगठन को एक बड़ा झटका देते हुए संगठन की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देकर उत्तराखंड जल संस्थान महासंघ की सदस्यता ग्रहण की।
साथ ही जिले एवं शाखा में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया।
ज्वालापुर में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में कर्मचारियों ने देहरादून से आये उत्तराखंड जल संस्थान महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों संरक्षक गजेंद्र कपिल, प्रांतीय महामंत्री नंदलाल जोशी, मंडल महामंत्री विपिन उनियाल, मंडल अध्यक्ष रयाल, जलकल देहरादून शाखा के अध्यक्ष मनोज कुमार, प्रांतीय उपाध्यक्ष जैनुअल सनम का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर नवगठित जिला कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर सर्व श्री संजीव कुमार शर्मा, महामंत्री अवनीश कुमार, उपाध्यक्ष कमल किशोर सैनी, कोषाध्यक्ष विकास गोस्वामी, कार्यालय सचिव राजेश शर्मा, प्रचार मंत्री सत्येंद्र रावत, प्रचार मंत्री सुनीता देवी, संगठन मंत्री विक्रम यादव सर्वसम्मति से चुने गए।
इसी के साथ-साथ हरिद्वार में अध्यक्ष पद पर कुलदीप सैनी सचिव भूपेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव राहुल पुंडीर, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, भुवनेश्वर सैनी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद आवेश, कार्यालय सचिव जगमोहन सिंह रावत, प्रचार मंत्री अजय कुमार, जगदीश कुमार, संप्रीक्षक सतपाल, मीडिया प्रभारी सुनील मिश्रा, शहर सचिव प्रवीण, मंत्री प्रदीप सैनी, रमेश चंद, संयुक्त सचिव दीपशिखा पद पर चुने गए।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com