चम्बा खंड के साबली मे विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

Spread the love

विकास खंड चम्बा के साबली मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी स्वरुपानंद यति जी महाराज, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सेवा प्रमुख पवन जी, व कार्यक्रम के अध्यक्ष जगतराम सेमवाल खंड संघचालक चम्बा ने संयुक्त रूप से भारत माँ के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इससे पहले मृत्युजंय महादेव मंदिर साबली से कार्यक्रम स्थल तक कलश शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया।

अपने उद्बोधन मे मुख्य अतिथि स्वामी स्वरुपानंद यति महाराज ने कहा कि इतिहास गवाह है कि हिन्दू घटा है तो देश बंटा हैऔर हिन्दू बंटा तो संस्कृति खत्म हुई है, आह्वान किया कि हिंदुओं को आज एकजुट होकर खड़ा रहना होगा, सनातन धर्म मे सामाजिक समरसता है। प्रांत सेवा प्रमुख पवन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंच परिवर्तन पर्यावरण एवं जल संरक्षण सामाजिक समरसता, कुटुबं प्रबोधन, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी, कार्यक्रम में वेस्ट से बेस्ट बनाने व पर्यावरण संरक्षण पर काम करने के लिए सुषमा बहुगुणा, काष्ठ कला के लिए सर्वजीत खत्री, स्वावलंबन मे संगीता तिवारी, के अलावा स्वरोजगार मे कार्य करने वाले 30 लोगों को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम के अध्यक्ष जगत राम सेमवाल खंड संचालक ने भारतीय संस्कृति व परम्पराओं के साथ ही कई विषयों पर जानकारी दी, संचालन विद्याभारती के जिला निरीक्षक राकेश बहुगुणा ने किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक व विभाग व्यवस्था प्रमुख दिवाकर पैन्यूली, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, पूर्व विधायक डा. धन सिंह नेगी, प्रमुख सुमन सजवाण, स्वराज सिंह पंवार, सूर्य मणी उनियाल, जिला प्रचारक दीपक, सुशील कुमार बहुगुणा, जगतमणी पैन्यूली, सुधीर बहुगुणा, राकेश भट्ट, शांति स्वरूप सकलानी, डिमेश्वर बहुगुणा, पुष्प राज बहुगुणा, के अलावा बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि व महिलाएं पुरुष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *