ग्राम भैसवाड़सारी, थत्यूड़ के लिए स्वयंसेवकों ने उठाई आंगनबाड़ी की मांग

Spread the love

ग्राम भैसवाड़सारी, थत्यूड़ के लिए स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के चतुर्थ दिवस पर अपने दिन की शुरुआत योग से की। योगाचार्य श्री दीपक प्रियदर्शिनी ने मंत्रोच्चारण के साथ सूर्य नमस्कार के आसान विद्या साझा की।

उत्तराखण्ड मुक्त विश्विद्यालय से डॉक्टर सहगल ने स्वयंसेवकों को आगामी सत्रों में होने वाले पाठ्यक्रमों की जानकारी दी साथ ही मुक्त विश्वविद्यालय को NEP के अनुरूप मानते हुए एक समय पर दो पाठयक्रम को पढने का एक अच्छा माध्यम माना है। भोजन उपरांत स्वयंसेवी ग्राम भैसवाड़सारी में सर्वे हेतु गए।

जिसमें छात्रों ने ग्रामवासियों से बात करने के बाद पाया कि ग्राम में आंगनबाड़ी केंद्र नहीं है जिसमे बहुत छोटे बच्चों को बहुत दूर जाना पड़ता है। अतः आंगनबाड़ी केंद्र की मांग राष्ट्रीय सेवा के स्वयंसेवकों द्वारा उठाई गई। इसके पाश्चात्य बौधिक सत्र में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विरेन्द्र लिंगवाल द्वारा दृढ़ संकल्प एंव सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

उन्होंने समझाया कि जैसे जीवन के अनेकों भाव होते हैं उसी तरह से उतार- चढाव भी जीवन का एक रंग है जिसको समझ से जीता जा सकता है। संध्या पाठ के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता कैन्तुरा ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों का संपूर्ण विकास होता है और जीवन में हर परिस्थिति के लिए वो तैयार रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *