हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कुलाधिपति एसके आर्य ने कुलपति हेमलता को पद से हटा दिया है। उन्हें पदमुक्त करते हुए वापस मूल पद पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। आरोप है कि कुलपति हेमलता ने अपने दायित्वों का सही निर्वहन नहीं किया।
गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो हेमलता को कुलाधिपति एसके आर्य ने पद से हटाया दिया है। उन्हें पदमुक्त करते हुए वापस उनके मूल पद पर जाने के लिए कहा गया है। इस संबंध में कुलाधिपति ने कुलपति को लैटर भेज दिया है। इस लैटर के माध्यम से आरोप लगाया गया है कि कुलपति हेमलता ने अपने दायित्वों का सही निर्वहन नहीं किया।
उनके कार्यव्यवहार से विश्वविद्यालय का कामकाज और छवि प्रभावित हुई है। कुलपति को हटाए जाने का पत्र विश्वविद्यालय पहुंचने के बाद कर्मचारी संगठनों में भी रोष पैदा हो गया है। कर्मचारियों ने शनिवार को भी बैठक कर आगे की रणनीति तय की।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com