गजा: 79 वें स्वाधीनता दिवश के अवसर पर शहीद बेलमति चौक पर नगर पंचायत गजा अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

Spread the love

गजा/ चम्बा नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गजा मे 79 वें स्वाधीनता दिवश के अवसर पर शहीद बेलमति चौक पर नगर पंचायत गजा के अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया।

शिखर स्कालर्स ऐकेडमी हाई स्कूल गजा,ओमकारा नंद जूनियर हाई स्कूल, पी एम श्री इंटर कालेज व सरस्वती विध्या मंदिर गजा के छात्र छात्राओं ने बाजार में प्रभात फेरी के साथ सुंदर मनमोहक झांकियां निकाली। व्यापार सभा गजा द्वारा शहीद बेलमति चौक पर आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान,ने ध्वजारोहण किया साथ ही देश की आज़ादी के लिए शहीद हुए बीर सपूतों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

पुंष्पाजली अर्पित करने वालों मे नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मीना खाती, जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती,भाजपा जिला मंत्री गजेंद्र सिंह खाती, व्यापार सभा अध्यक्ष नीरज सिंह सुकेती, सचिव मनीष खाती, पूर्व अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान,सभासद रंजना चौहान,पूर्व सभासद सुनील सिंह चौहान, विनोद सिंह चौहान,पूर्व प्रधान मान सिंह चौहान,सहित अन्य अनेक लोग शामिल रहे, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, सदस्य जिला पंचायत गौंसारी ताजबीर सिंह खाती ने अपने सम्बोधन मे कहा कि आजादी का यह महापर्व सभी देशवासियों के लिए गर्व का पल है।

78 सालों के लम्बे समय में भारत ने नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं। 140 करोड़ भारतीयों के लिए अविस्मरणीय क्षण है। पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मीना खाती, गजेंद्र सिंह खाती, व पूर्व व्यापार सभा अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान ने कहा कि आजादी के बीर सपूतों को श्रद्धांजलि एवं देश की सरहदों पर तैनात सभी जांबाज सैनिकों को सलाम, यह तिरंगा हमारी आन बान शान है।

स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम में उतराखंड आंदोलन में शहीद बेलमति चौहान की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया, इस अवसर पर व्यापार सभा के जोत सिंह चौहान, मकान सिंह चौहान,रघुबीर सिंह खाती, मान सिंह चौहान, उम्मेद सिंह पयाल, सभासद जसवंत सिंह, राजेन्द्र सिंह, पूर्व प्रधान श्रीमती प्रियंका चौहान, राजेन्द्र सिंह सजवाण, एवं प्रधान श्रीमती नंदनी चौहान, कुशवीर सिंह पुंडीर, सामाजिक कार्यकर्ता मदन सिंह खडवाल,आदि अनेक लोग शामिल हुए। नगर पंचायत गजा कार्यालय, तहसील, शहीद बिक्रम सिंह नेगी पालिटेक्निक गजा,भारतीय स्टेट बैंक, सहकारी बैंक, शिखर स्कालर्स ऐकेडमी, इंटर कालेज, ओमकारानंद जूनियर विध्यालय मे स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *