गजा: घंटाकर्ण धाम को तीर्थाटन व आध्यात्मिक केंद्र के रूप में करेंगे विकसित – सुबोध उनियाल

Spread the love

नरेंद्र नगर क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने घंटाकर्ण मंदिर (क्वीली) पहुंचकर पूजा अर्चना करते हुए मत्था टेककर क्षेत्र की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि घंटाकर्ण धाम को तीर्थाटन व आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित किया जायेगा। कहा कि पौराणिक घंटाकर्ण मंदिर देश विदेश के लाखों श्रद्धालुओं का आस्था का केंद्र है।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए मंदिर मे सुगमता से पहुंचने के लिए पोखरी बमणगांव से सड़क मार्ग तैयार हो गया है, शीघ्र ही इसका डामरीकरण भी हो जायेगा, उसके बाद पैदल जाने के लिए आसान रास्ता है, पैदल रास्ते पर रेलिंग एवं रास्ता निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करने की घोषणा भी की गई।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि घंटाकर्ण के भक्त भगत सिंह सजवाण का स्मारक क्वीली गढ मे शीघ्र ही बनाया जाना है साथ ही मंदिर आवागमन सुबिधा के लिए गजा गौंत्याचली से 6 किलोमीटर सड़क निर्माण प्रस्तावित है जो कि अगरियाणा के निकट से बमणगांव वाली सड़क पर मिलेगी।

नगर पंचायत गजा को पर्यटन स्थल के लिए विकसित करने हेतु कार्ययोजना तैयार की जा रही है इसमे गजा से तोली डांडा माणदा सडक भी शीघ्र ही स्वीकृति होगी, घंटाकर्ण धाम पहुंचने पर समिति के अध्यक्ष विजय प्रकाश विजल्वाण, कोषाध्यक्ष अशोक विजल्वाण,उपाध्यक्ष मान सिंह चौहान, बुद्धि सिंह रावत ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एवं अतिथियों फकोट ब्लॉक के प्रशासक राजेन्द्र सिंह भंडारी, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष बीर सिंह रावत, नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

घंटाकर्ण मंदिर मे पंडित मनोहर लाल विजल्वाण, दर्शन लाल विजल्वाण, वीरेंद्र विजल्वाण, मदन मोहन, प्रशांत विजल्वाण ने पूजा कराई। इस अवसर पर मंदिर समिति को गजा घंटाकर्ण महोत्सव समिति की ओर से मोमेटो व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

इस अवसर पर भाजपा गजा मंडल महामंत्री सुनील सिंह चौहान, व्यापार सभा पूर्व अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान, प्रशासक खांड राजेन्द्र सिंह सजवाण, पूरण सिंह चौहान,तहसीलदार बिनोद तिवारी, लोक निर्माण विभाग , जल निगम, बन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *