कोतवाली कनखल पुलिस ने शातिर वाहन चोर को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दबोचा

Spread the love

हरिद्वार- दिनांक 11.03.2026 को वादी ललित ठाकुर पुत्र उमा शंकर निवासी मकान संख्या 19, विवेक विहार ज्वालापुर द्वारा ई-FIR पोर्टल के माध्यम से सूचना दी गई कि दिनांक 06.02.2026 को सतीकुण्ड स्थित जिम के बाहर पार्किंग से उनकी मोटरसाइकिल संख्या UP81CY7378 चोरी हो गई है।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कनखल में मु0अ0सं0 81/26 अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार, प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा डिजिटल साक्ष्यों का अवलोकन करते हुए सघन सुरागरसी-पतारसी की गई।

दिनांक 12.03.2026 को पुलिस टीम द्वारा जमालपुर क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रोककर पूछताछ करने पर वाहन के इंजन नंबर व चेसिस नंबर को ई-चालान मशीन से चेक किया गया, जो मोटरसाइकिल संख्या UP81CY7378 से मेल खाया, जो सतीकुण्ड से चोरी हुई थी।

पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *