कोटद्वार- कैरियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) हेतु रजिस्ट्रेशन
आज दिनांक 7/04/2026 को डॉ पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) हेतु छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित कर रजिस्ट्रेशन कराया गया ।
स्नातक षष्ठम सेम एवं स्नातकोत्तर चतुर्थ सेम के 120 छात्र छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया । इस अवसर पर महाविद्यालय के ऊर्जावान एवं यशस्वी प्राचार्य ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि PMIS योजना विद्यार्थियों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है, जो उन्हें व्यावहारिक अनुभव के साथ-साथ रोजगारपरक कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करती है। अतः
सभी विद्यार्थी इस योजना का अधिकतम लाभ उठाएँ, अपने कौशल को निखारें तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान दें। साथ ही प्राचार्य ने कैरियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि उनके सक्रिय सहयोग द्वारा ही यह आयोजन संभव हो सका।
महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए यह योजना उनके भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है।
इस अवसर पर कैरियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल की संयोजक डॉ ऋचा जैन, डॉ संजय मदान, डॉ प्रियंका अग्रवाल, डॉ प्रियम अग्रवाल, तथा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापको ने सहयोग किया।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
