कैरियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Spread the love

आज दिनांक 23/03/2026 को डॉ पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में कैरियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान मे ” “Internet Dedoxification “विषय पर छात्र छात्राओं को जानकारी प्रदान करने के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी जौलीग्रांड के वरिष्ठ परामर्शदाता श्री प्रशांत  शाही एवं  कु. बबीता भंडारी  उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती देवी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं सम्मानित अतिथियो का बैज अलंकरण कर किया गया।  कैरियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल की संयोजिका डॉ ऋचा जैन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्र छात्राओं को कार्यशाला का महत्व बताया।
व्याख्यान को प्रारंभ करते हुए कु. बबिता भंडारी  ने स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी द्वारा जरूरतमंद छात्र छात्राओं को प्रत्येक वर्ष प्रदान किए जाने वाले वित्तीय अनुदान की जानकारी प्रदान की।  व्याख्यान को आगे बढ़ाते हुए श्री प्रशांत शाही ने वर्तमान समय में इंटरनेट के अवांछनीय प्रयोग से होने वाले नुकसानों, उनके कारण और उनके समाधानों पर व्यापक प्रकाश डाला।
महाविद्यालय के कर्मठ एवं ऊर्जावान प्राचार्य प्रोफेसर डीएस नेगी ने एक सफल आयोजन के लिए वक्ताओं और कैरियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल को बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को कैरियर जागरूकता संबंधी कार्यशालाओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग़ करने के लिए प्रेरित कर अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। अंत में डॉ ऋचा जैन द्वारा अतिथियो का धन्यवाद ज्ञापित  किया गया ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर (डॉ) वसंतिका कश्यप, डॉ राखी डिमरी, डॉ संदीप सिंह, डॉ रंजना सिंह, डॉ संदीप अग्रवाल,कैरियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सदस्य डॉ सुशील बहुगुणा , डॉ सुरेश कुमार, डॉ संजय मदान, डॉ सुरभि मिश्रा,  डॉ प्रियंका अग्रवाल, डॉ  सोमेश ढौंडियाल, डॉ प्रियम अग्रवाल, आदि के साथ छात्र संघ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *