देहरादून। पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट विस्तार के बाद नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। हाल ही में पांच विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाने के बाद सरकार ने उन्हें अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी है।
मुख्यमंत्री ने कई अहम और संवेदनशील विभाग अपने पास ही रखे हैं। इनमें सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, सतर्कता, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण और सूचना एवं जनसंपर्क जैसे प्रमुख विभाग शामिल हैं। इन विभागों के जरिए शासन और प्रशासन की मुख्य कमान सीधे मुख्यमंत्री के पास रहेगी।
इन मंत्रियों को मिला विभाग
- खजान दास
समाज कल्याण
अल्पसंख्यक कल्याण
छात्र कल्याण
भाषा
- भरत सिंह चौधरी
ग्राम्य विकास
लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम
- मदन कौशिक
पंचायती राज
आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास
आयुष एवं आयुष शिक्षा
पुनर्गठन एवं जनगणना
- प्रदीप बत्रा
परिवहन
सूचना प्रौद्योगिकी
सुशासन एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी
जैव प्रौद्योगिकी
- राम सिंह कैड़ा
शहरी विकास
पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन
जलागम प्रबंधन
दरअसल, हाल ही में मुख्यमंत्री ने कैबिनेट का विस्तार करते हुए खजान दास, मदन कौशिक, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा को मंत्री बनाया था। मंत्रिमंडल में लंबे समय से पांच पद खाली थे, जिन्हें अब भर दिया गया है।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार यह विभागीय बंटवारा क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा प्रमुख प्रशासनिक विभाग अपने पास रखना सरकार की रणनीतिक कार्यशैली का संकेत माना जा रहा है, जिससे शासन की मुख्य कमान सीधे उनके नियंत्रण में रहे। वहीं अन्य विभाग मंत्रियों को देकर विकास योजनाओं को तेजी से लागू करने की दिशा में कदम उठाया गया है।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
