नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गजा मे आयोजित तीन दिवसीय ‘ गजा घंटाकर्ण महोत्सव ‘ का विधिवत समापन क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यालयों, प्रतिभाशाली युवाओं, विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों एवं नगर पंचायत गजा के स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर दिनेश प्रसाद उनियाल को भी विशिष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया।
हैलिपैड गजा मे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के पहुंचने पर अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, प्रशासक फकोट राजेन्द्र सिंह भंडारी,चम्बा प्रशासक शिवानी विष्ट, मंडी समिति निवर्तमान अध्यक्ष बीर सिंह रावत,भाजपा गजा मंडल अध्यक्ष राजेश रावत, महामंत्री सुनील सिंह चौहान, जोत सिंह असवाल, नगर पंचायत के चारों सभासदों, मंत्री प्रतिनिधि भगवान सिंह चौहान एवं अन्य लोगों ने ढोल दमाऊ,माल्यार्पण , बुके देकर स्वागत किया।
अपने सम्बोधन मे कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति व लोक परम्पराओं के धरोहर हैं। इससे हमारे रीतिरिवाज,परम्परायें,जीवित रहती हैं। महोत्सव लोक संस्कृति के साथ ही विकास की नींव भी है, अगले साल इसको और भी अधिक भव्य बनाया जायेगा, कहा कि मुख्यमंत्री जी के आगमन व 15 योजनाओं के स्वीकृति के साथ क्षेत्र का अधिक विकास होगा, महोत्सव अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने सभी अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों,मेला समिति के सदस्यों, क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं,प्रशासकों, मीडिया कर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों का सभासदों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से भव्य महोत्सव का आयोजन समपन्न हुआ है।
समापन दिवस पर रा इ का पोखरी, शिखर स्कालर्स ऐकेडमी हाई स्कूल गजा, जूनियर स्कूल पेंदार्स, ओमकारा नंद जूनियर, महाविद्यालय पोखरी सहित कई विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी, लोक गायक रोहित चौहान,व उनकी टीम के शिवानी नेगी, प्रशांत, अब्बू रावत के गढवाली गीतों, ऐजा हे भानुमती पावों बाजार, बबली तेरु मोबाइल, मेरी चंदरा इतखा न शरमौ, धन सिंह की गाड़ी चली गजा बजार पर लोग देर तक नाचते रहे, रोहित चौहान ने लौगों को थिरकने पर मजबूर किया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्य चंदर सिंह चौहान, जगत असवाल, सूरज चौहान ने किया, इस अवसर पर विजय प्रकाश विजल्वाण, अनिल भंडारी, राजबीर भंडारी, साहब सिंह सजवाण, सोबन सिंह नेगी, मान सिंह चौहान, जोत सिंह चौहान, विनोद सिंह, नीरज सुकेती,मनीष खाती,टंखी सिंह नेगी,श्रीमती उषा चौहान, लक्ष्मी चौहान, भूपेंद्र सिंह धनोला,तहसीलदार गजा बिनोद तिवारी, अधिशासी अधिकारी रोहित परमार, पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष नेगी, सहित कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विभिन्न विभागों द्वारा अपने अपने स्टाल लगाये गये हैं।