कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वायनाड से प्रियंका गांधी होंगी कांग्रेस प्रत्याशी

Spread the love

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की वायनाड सीट को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज बड़ा ऐलान किया।

खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी रायबरेली सीट अपने पास रखेंगे, वायनाड छोडेंगे। वायनाड से प्रियंका गांधी उपचुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के आवास पर दो घंटे लंबी बैठक हुई थी, जिसमें फैसला लिया गया कि राहुल गांधी रायबरेली सीट से सांसद रहेंगे, प्रियंका गांधी वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी।

वहीं इस बड़े फैसले पर प्रियंका गांधी ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि में वायनाड के लोगों का प्रतिनिधित्व करने जा रही हूं। उन्होंने कहा कि मैं वायनाड को राहुल गांधी की कमी महसूस नहीं होने दूंगी।

उन्होंने कहा कि हम दोनों रायबरेली में भी होंगे और वायनाड में भी। वहीं पार्टी के इस फैसले पर राहुल गांधी ने कहा कि प्रियंका गांधी अच्छा काम करेंगी।

अब इस ऐलान के बड़े मायने निकल रहे हैं। एक तरफ अगर इस एक फैसले के बाद प्रियंका गांधी का चुनावी डेब्यू हो गया है तो वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी का रायबरेली सीट रखना भी बड़ी बात है। अब दोनों ही सीट पर गांधी परिवार का हो जाना कांग्रेस को फायदा दे सकता है।

समझने वाली बात यह भी है कि अगर प्रियंका गांधी जीत जाती हैं तो लोकसभा में दोनों भाई-बहन साथ में बीजेपी से मुकाबला करेंगे, कांग्रेस को यह स्थिति फायदा दे सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *