हरिद्वार, 17 फरवरी। प्रेस क्लब एवं भारतीय संवाद परिषद के तत्वाधान में प्रेस क्लब की कार्यकारिणी द्वारा 1986 से 2025 तक के अध्यक्षों के सभागार में लगाए गए चित्रों का लोकार्पण वरिष्ठ पत्रकार डा.शिवशंकर जायसवाल, कौशल सिखौला एवं गोपाल रावत ने संयुक्त रूप से किया।
प्रेस क्लब की कार्यकारिणी द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि पत्रकारिता के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वाले स्वर्गीय वरिष्ठ पत्रकार डा.कमलकांत बुधकर की स्मृति में प्रेस क्लब सभागार का नामकरण बुद्धकर भवन के रूप में किया जाएगा।
प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री दीपक मिश्रा ने कहा कि पत्रकारिता में स्वर्गीय कमलकांत बुधकर के अनुकरणीय योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उनके आदर्शों पर चलकर पत्रकारिता मिशन को अच्छे से निभाएं। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब में होली मिलन कार्यक्रम भी उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकार डा.शिवशंकर जायसवाल एवं आदेश त्यागी ने प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्षों के चित्र भवन में लगाने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि प्रेस क्लब के माध्यम से पत्रकारों के हितों में निर्णायक निर्णय लिए जाते हैं।
स्वर्गीय कमलकांत बुधकर की स्मृति में प्रेस क्लब सभागार का नाम बुद्धकर भवन किया जाना सराहनीय है।
इस दौरान कोषाध्यक्ष काशीराम सैनी, कौशल सिखौला, गोपाल रावत, रमेश खन्ना, रजनीकांत शुक्ला, सुभाष कपिल, बालकृष्ण शास्त्री, बृजेंद्र हर्ष, अविक्षित रमन, प्रदीप गर्ग, आदेश त्यागी, दीपक नौटियाल, संजय आर्य, अमित शर्मा, अमित गुप्ता, आदि मौजूद रहे।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
