आज दिनांक 13/03/2026 को ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग ,टिहरी गढ़वाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में आयोजित किये जा रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस की शुरुआत सुबह 5.30 बजे प्रातः स्मरण शलोक एवं वन्दना से की गई ।
तत्पश्चात सभी स्वंय सेवकों ने एन एस एस लक्ष्य गीत गाकर संकल्प लिया 7:00 बजे डॉ संजीव कुमार के नेतृत्व में सभी स्वयंसेवकों ने व्यायाम किया तथा शिविर स्थल एवं प्राकृतिक जल स्रोत की सफाई कर श्रमदान किया 11:00 बजे आज स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर स्थल पर आकर सभी स्वंय सेवको का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
संयुक्त चिकित्सालय हिंडोलाखाल की टीम में सम्मिलित डॉ दीपशिखा उनियाल, डॉ प्रियंका (काउंसलर) बलवीर सिंह (फार्मासिस्ट) एवं मनीषा (ए.एन.एम.) द्वारा सर्वप्रथम स्वयं सेवकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया उसके बाद एक-एक करके सभी स्वयं सेवकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया ।
डॉ दीपशिखा एवं डॉ प्रियंका ने बालिकाओं को माहवारी से सम्बन्धित जानकारियां दी एवं इस दौरान हाइजीन एवं सावधानियों के बारे में छात्राओं को अवगत कराया ।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओमप्रकाश ने समस्त स्वास्थ्य विभाग की टीम का स्वागत करते हुए उनके सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी क्रम में दोपहर के भोजन के उपरान्त बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय के इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ. मनोज कुमार द्वारा “वर्तमान परिप्रेक्ष्य में गाँधी जी की प्रासंगिता” विषय पर चर्चा की गई। आपने कहा कि गांधी जी के जन्म शताब्दी वर्ष से ही राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की शुरुआत हुई।
आपने गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वदेशी, सत्याग्रह ,सर्वोदय एवं ट्रस्टीशिप आदि विचारों की वर्तमान में उपयोगिता को बताया । इस अवसर डॉ संजीव कुमार, डॉ शीतल, डॉ सोनिया, डॉ रंजू उनियाल, डॉ सृजना राणा, श्रीमती मनीषा, श्री नरेंद्र, श्री सूरज उपस्थित रहे। सायं कालीन सत्र में सभी स्वयंसेवकों ने गाँव का सर्वेक्षण किया।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
