हरिद्वार, 25 अगस्त। उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर ललिता देवी मंदिर में सफाई मजदूरो की जनसभा का आयोजन किया गया।
जनसभा में सफाई मजदूरों की समस्याओं पर विचार विमर्श के उपरांत जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री आवास कूच करने का निर्णय लिया गया।
सभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संयोजक राजेंद्र श्रमिक ने कहा कि प्रदेश में मृत कैडर में डाल कर समाप्त कर दिए गए सफाई कर्मचारियों के पदों को बहाल किया जाए। आउटसोर्स, ठेकेदारी, मौहल्ला स्वच्छता समिति और संविदा पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों वरिष्ठता के आधार पर नियमित किया जाए।
उन्होंने कहा कि निकायों में आउटसोर्स कर्मचारी का ठेकेदारों द्वारा शोषण चरम सीमा पर है। कर्मचारियों को शोषण से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निकाय सीधी भर्ती करें।
पूर्व दर्जा राज्यमंत्री संतोष गौरव ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने स्थाई कर्मचारियों का 5 लाख एवं आउटसोर्स कर्मचारियों का चार लाख का बीमा और 15 हजार रूपए वेतन, वन टाइम सेटलमेंट के अंतर्गत नियुक्त मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी देने जैसी समस्याओं का समाधान किया है।
मोर्चा के मुख्य संयोजक सुरेंद्र तेश्वर ने कहा कि मोर्चा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष कर रहा है। सभी मजदूरों को एकता के सूत्र में बंध कर रहना है। सबकी एकता व सहयोग से समस्याओं का निदान मुख्यमंत्री से मिलकर कराया जाएगा । इसके लिए अगर मुख्यमंत्री आवास पर अपनी बात करने की भ्आवश्यकता पड़ी तो सब लोगों को तैयार रहना होगा।
मोर्चा हमेशा कर्मचारियों के साथ है और साथ रहेगा। सभा में मोर्चा के नेता प्रवीण तेश्वर, सलेकचंद, नानकचंद पीवाल, राजू खैरवाल, प्रवीण कुमार बागड़ी, मनोज छाछर,, बलराम चौटाला, अनमोल बिरला, आशीष कालरा, दीपक तेश्वर, कुलदीप सोनी, कुलदीप कांगड़ा, जुगनू कांगड़ा, राजेश खैरवाल, प्रदीप खैरवाल, काका हवलदार, दीपक चावरिया, आनंद कांगड़ा, जीत सिंह, शिवालिक नगर पालिका शाखा अध्यक्ष सनी कुमार, महामंत्री अजीत कुमार, संजय घावरी, सुनील कुमार बिडलान, विशाल खैरवाल, लोकेश चौटाला, मोनिका, दीपा, आरती, पूनम, कन्हैयाचंच, सुनीता, नीलम, नीतू, सीमा, रेखा, अनिल, काला, आलोक सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।
सभा का संचालन जितेंद्र तेश्वर ने किया।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com
