इंदर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय पौखाल में सद्भावना दिवस पर हुआ चतुर्थ एक दिवसीय शिविर का आयोजन

Spread the love

इंदर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय पौखाल टिहरी गढ़वाल में आज दिनांक 23/फरवरी/2025 को एनएसएस इकाई द्वारा सद्भावना दिवस के उपलक्ष्य में चतुर्थ एक दिवसीय शिविर का आयोजन कर महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसका संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पुष्पा झाबा द्वारा महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर सुरेश चंद्र की उपस्थिति में किया गया।

शिविर के प्रथम सत्र में कार्यक्रम अधिकारी द्वारा सभी छात्र – छात्राओं को सद्भावना का महत्व बताते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा को बताया और स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया।
इस एक दिवसीय शिविर में स्वयंसेवियों द्वारा महाविद्यालय परिसर के प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन एवं सभागार के सभी बंद पड़ी नालियों की सम्पूर्ण सफाई कर कूड़ा निस्तारण किया। सभी उपस्थित स्वयंसेवियों ने इस सफाई अभियान में पूर्ण तन्मयता से अपना अमूल्य सहयोग दिया। शिविर के प्रथम सत्र के दौरान महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा संपूर्ण कार्यों का निरीक्षण कर सराहना करते हुए सभी को प्रोत्साहित किया।

शिविर के द्वितीय सत्र में सभी स्वयंसेवियों की उपस्थित लेकर सभी को अल्प भोजन कराया गया।

इस शिविर का उद्देश्य सभी को सद्भावना का संदेश और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना रहा। जिससे समाज उन्नति की दिशा में बढे।

इस सद्भावना दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बी. आर. भद्री, डॉ. अनुरोध प्रभाकर, डॉ. बबित कुमार विहान, सहयोगी श्री अरविन्द नारायण, डॉ. गोविंद कुमार धारीवाल, योगाचार्य श्री प्रकाश बिजलवान कर्मचारीगण श्री राजेन्द्र राणा, श्रीमती कुसुमलता, श्री राजपाल, श्री रोशन, श्री उत्तम सिंह रावत, श्री गंभीर और छात्र नेता अरुण एवं मीनाक्षी, श्रुति, पायल, सानिया, शालिनी, नैंसी, तनीषा आदि कुल 25 स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *