आज दिनांक 25 फरवरी 2026 को इंदर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय पौखाल में एंटी ड्रग समिति के तत्वाधान से नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्थानीय युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना तथा समाज में सकारात्मक संदेश देना रहा।
कार्यक्रम का संचालन समिति के समन्वयक डॉ. बी.आर भद्री द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज की संरचना को भी प्रभावित करता है।
इस अवसर पर महाविद्यालय से कांडी गांव तक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों ने अनुशासन, उत्साह, ओर एकजुटता के साथ सहभागिता करते हुए “नशा छोड़ो–जीवन से नाता जोड़ो” जैसे नारों के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया। साथ ही दुकान का निरीक्षण भी किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं सभी प्राध्यापकों ने नशा मुक्ति की शपथ ली। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ. बबित कुमार विहान, डॉ. पुष्पा झाबा, श्री अरविंद नारायण, डॉ. गोविंद धारीवाल एवं श्री प्रकाश बिजलवान एवं कर्मचारीगण और छात्राएं उपस्थित रहे।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
