अगरोड़ा धारमंडल -शिविर के चौथे दिन ग्राम पटुड़ी में विविध सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

शहीद श्रीमती हंसाधनाई राजकीय महाविद्यालय, अगरोड़ा धारमंडल टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विशेष शिविर के चौथे दिन ग्राम पटुड़ी में विविध सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः काल देव स्तुति एवं प्रार्थना के साथ की गई, जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

इस अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा गाँव में घर-घर जाकर सामाजिक एवं आर्थिक सर्वेक्षण कार्य पूर्ण किया गया बौद्धिक सत्र में श्री रमेश चन्द्र (असिस्टेंट प्रोफेसर)राजनीति विज्ञान, डॉ०अंशु टम्टा (असिस्टेंट प्रोफेसर) रसायन विज्ञान, डॉ० श्याम कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर) समाजशास्त्र,ने अपने विचार रखे एवं डॉ० प्रमोद सिंह, (असिस्टेंट प्रोफेसर) भूगोल, एवं श्री धीरेश विजल्वान (असिस्टेंट प्रोफेसर) राजनीति विज्ञान,ने बच्चों के लिए माइंड गेम एवं मनोरंजक गेम आयोजित किए ।

साथ ही, पांचवें दिन धार्मिक स्थल मालचंद देवता मंदिर परिसर में प्लांट्स एवं वन संरक्षण शाम को पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम आयोजित हुए।

बौद्धिक सत्र में श्री हरिमोहन (असिस्टेंट प्रोफेसर)अर्थशास्त्र,ने अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं को करियर में टाइम मैनेजमेंट की आवश्यकता पर विचार रखे डॉ० मीरा रावत (असिस्टेंट प्रोफेसर) जंतु विज्ञान, ने स्वच्छता कार्यक्रम पर प्रकाश डाला।

प्राथमिक विद्यालय धारकोट के (प्रधानाध्यापक) श्री वीर विक्रम पंवार ने छात्र-छात्राओं के जीवन में समन्वय एवं एकता की आवश्यकता पर बात की। प्रधान सहायक श्री बलवीर सिंह बिष्ट ने महाविद्यालय को ग्रीन कैम्पस बनाने पर विचार दिए। कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रम अधिकारी द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर श्री रोहित कुमार, श्री प्रताप सिंह राणा, श्री सुरेंद्र सिंह रावत सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रश्मि (असिस्टेंट प्रोफेसर) भूगोल , श्रीमती सीमा (असिस्टेंट प्रोफेसर )हिंदी, श्री जोगेंद्र कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर )भूगोल, तथा छात्र-छात्राओं द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत नशा मुक्ति विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपने रचनात्मक विचार प्रस्तुत किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *